राहुल गाँधी पर जूता फेक कर बोला कांग्रेस ने किसानों को दिया है तो सिर्फ झूठे वादे और इसके सिवा कुछ नहीं - देखें विडियो

सीतापुर। राहुल गांधी की किसान यात्रा सोमवार को सीतापुर पहुंची। इस बीच रोड शो के दौरान एक आदमी ने राहुल गांधी के ऊपर जूता फेंका। हालांकि राहुल गांधी को जूता नहीं लगा, बल्कि जिस मिनी बस से राहुल सफर कर रहे थे, उस पर जूता टकरा गया। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस घटना के बावजूद राहुल गांधी ने अपना रोड शो जारी रखा।
शख्स का फूटा गुस्सा
राहुल गांधी पर जूता फेंकने वाले शख्स का नाम हरिओम मिश्रा बताया। हरिओम मिश्रा को एक स्थानीय चैनल का पत्रकार बताया जा रहा है। पकड़े जाने पर पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि 60 साल जब कांग्रेस ने राज किया तब किसानों की बदहाली की नहीं याद आई। वहीं, भारतीय सेना के 18 जवान मारे गए तब भी राहुल को अपना रोड शो ही याद रहा।
राहुल बोले, यह हमला संघ और बीजेपी ने कराया 
इस घटना के बाद राहुल गांधी ने संघ और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी जब मैं आ रहा था तो मेरे ऊपर बीजेपी और आरएसएस  ने हमला किया है। उन्होंने आगे कहा कि वह चाहे जितने भी हमले मुझ पर करते रहें लेकिन मैँ लड़ता रहूंगा।
Blogger द्वारा संचालित.