सांप के साथ सेल्फी लेने में दीवाना एक गाँव

इलाहबाद : ..इलाहाबाद में पेड़ पर बैठे  एक सांप से सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है | जिले एक एक गाँव में पिछले 15 दिनों से यह  सांप पेड़ के ऊपर डेरा डाले बैठा है और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है | सांप को जो भी दूध या पानी देता  है वह पूरी संजीदगी के साथ उसे पी लेता  है | लोग खिलौने की तरह उससे खेलते है लेकिन सांप ने अभी तक किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुचाया है | सावन का महीना आने के बाद अब तो इसके आशियाने को नागेश्वरधाम में तब्दील कर मंदिर भी बना दिया गया है जिसमे रोज लोग हजारो का चढ़ावा भी चढाने में जुटे हुए है | इलाहबाद के उतराव इलाके के सराय आलम गाँव में इन दिनों इस पेड़ के आसपास पहुचने वालो का मजमा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है | हर कोई इसके ऊपर चढ़े एक विशालकाय सांप से सेल्फी 
 लेने के उतावला है  ​
 | लोग पहले इसे अपने हाथो से सहलाते है और फिर उसे दूध या पानी पिलाते है | और उसके बाद शुरू होता है सांप के साथ सेल्फी का सिलसिला |  सांप के साथ सेल्फी लेने का  क्रेज यहाँ आ रहे युवाओं पर हावी है | हर कोई सांप के साथ सेल्फी लेकर उसे तश्वीरो में कैद कर लेना चाहता है | गाँव वालो के मुताबिक़ 15 दिन पहले अचानक इस पेड़ पर लोगो की नजर पडी तो इसमे यह सांप नजर आया  | लोगो ने सांप को पेड़ से हटाने की कोशिश की लेकिन सांप वहा से टस से मस नहीं हुआ | लोग इन्तजार करते रहे की एक दिन तेज बारिश और आंधी के डर से सांप यहाँ से चला ही जाएगा लेकिन तेज आंधी और बारिश के झोंके भी इस सांप के मनोबल को जब नहीं तोड़ पाए तो लोगो ने उसे देवता का रूप मानकर उसकी पूजा अर्चना भी शुरू कर दी | 
सांप पिछले 15 दिनों से पेड़ पर विराजमान है | न सांप पेड़ से जाने का नांम ले रहा और न यहाँ आने वालो की संख्या में कोई कमी हो रही है | लोगो ने अब इस पेड़ के चारो तरफ आराधना स्थल बनाकर उसे नागेश्वर धाम में तब्दील कर दिया है | नयी पीढी जिस तरह से सांप के साथ सेल्फी लेने की दीवानी है उससे किसी भी समय कोई घटना हो सकती है लेकिन ताज्जुब है की न वन्य जीव प्रेमी इसे लेकर चिंतित है और न वन विभाग का सरकारी महकमा | 
रिपोर्ट - दिनेश सिंह / इलाहबाद
Blogger द्वारा संचालित.