यूपी के 33 गाँवों से आयी एक अच्छी खबर

 
इलाहाबाद : देश के ग्रामीण इलाको में  पीएम मोदी के राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन का असर साफ़  दिखने लगा है |  सरकार के सहयोग और अपनी इच्छा शक्ति के चलते यूपी के सबसे बड़े जिले इलाहाबाद के 33 गाँवों ने खुले में शौच जाने के मुक्ति का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है | इलाहाबाद में इस लक्ष्य को हासिल करने वाले ग्राम प्रधानो को प्रशासन ने आज सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की है | इन ग्राम प्रधानो की कामयाबी से उत्साहित होकर जिले के बाकी प्रधानो ने भी अपने अपने गाँवों को खुले में शौच मुक्त करने की शपथ ली है | यूपी के सबसे बड़े जिले इलाहाबाद के 33 गाँवों के बाशिंदों ने अपने संकल्प और प्रशासन के सहयोग से अपने गाँव पर लगे उस कलंक को मिटाकर अपना नाम खुले में शौच मुक्त गाँवो में दर्ज करा लिया है | इलाहाबाद के प्रयाग संगीत समिति में जुटे इन गाँवों के प्रधानो और यहा के बाशिंदों के चहरे में खुशी साफ़ झलक रही है | खुले में शौच मुक्त हुए गावो के ग्राम प्रधान कहते है की गाँव में इस आदत को बदलने और समझाने में कई तरह के पापड़ बेलने पड़े | पहले गाँव के लोगो को बताया गया की खुले में शौच में जाने से हर घर में बीमारियाँ फैलती है | गाँव के लोगो को यह बात समझ में आने लगी और गाँव के लोगो ने अपने यहा शौचालय बनवाने शुर कर  दिए जिसका नतीजा यह हुआ की एक साल के अन्दर ही इन गावो में खुले में शौच जाने से यहा के लोगो को आजादी मिल गई | ये सभी गाँव जिले के ऐसे गाँव है जो गंगा किनारे के तटीय क्षेत्रो में बसे हुए है | गाँव की इस आबादी के बाहर शौच जाने से गंगा में भी प्रदूषण  में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही थी | नमामि गंगे योजना के तहत ऐसे गाँवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार भी अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रही थी की इधर अखिलेश सरकार ने भी अपनी तरफ से ऐसे गाँवों में शौचालय बनाने के लिए सरकारी सहायता देने की शुरुआत की | गाँव के लोगो के सहयोग और सरकारी मदद से इस काम में कामयाबी मिली जिसका नतीजा है जिले के ये 33 गाँव जो अब पूरी तरह खुले शौच से मुक्त हो गए है | इलाहाबाद में कुल 1425 गाँव है जिसमे 112 गाँव ऐसे है जो गंगा किनारे बसे हुए है | इन गाँवों को खुले में शौच जाने से मुक्ति दिलाने के लिए ये प्रयास किये गए जिसमे एक साल के अन्दर ही 33 गाँव की जनता ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया | इस लक्ष्य को हासिल करने वाले गाँव के ग्राम प्रधानो को आज जिला प्रशासन ने सम्मानित किया साथ ही बचे हुए गाँव के ग्राम प्रधानो ने प्रशासन के सामने हाथ आगे लाकर यह शपथ भी ली की वह भी अपने गाँवों को खुले में शौच जाने के अभिशाप में मुक्त करने के लिए आगे आयेंगे | 

रिपोर्ट - दिनेश सिंह 

Blogger द्वारा संचालित.